Home उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिरों में आयोजित हुआ...

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिरों में आयोजित हुआ दिव्य भव्य पूजन कार्यक्रम

पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने किया पूजन

PRAYAGRAJ NEWS: स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पद पर 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रयागराजनगर द्वारा प्रमुख मंदिरों में पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हनुमान चलीसा पाठ, सुंदरकाण्ड एक पेड़ मां के नाम जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पीएम मोदी को उनके ऐतिहासिक सबसे लंबे समय तक के कार्यकाल के लिए बधाई दी। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित हनुमत निकेतन में पूजन कार्यक्रम रखा गया जहां हनुमान चलीसा पाठ के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 4,399 दिन की सतत राष्ट्रसेवा 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और सेवा, सुशासन और संकल्प के स्वर्णिम अध्याय के लिए महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और विश्वास के प्रतीक हैं। राष्ट्र प्रथम के संकल्प को जीवन का उद्देश्य बनाकर उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भारत को विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत का सपना और अधिक सशक्त होकर साकार होने की दिशा में अग्रसर है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर केंद्र सरकार व पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने की बधाई दी। विश्वविद्यालय, राजरूप पुर, प्रीतम नगर, शिवकुटी, भरद्वाज, वेणी माधव, सिविल लाइन, कीडगंज, मुट्ठीगंज, नैनी, सदर यमुना पट्टी, गंगा पट्टी, खुल्दाबाद आदि महानगर के सभी 15 मंडलों में पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर गणेश केसरवानी, रमेश पासी, डॉ शैलेश पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, मुरारीलाल अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, विक्रम भदौरिया, वरुण केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण पटेल, विजय द्विवेदी, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मोहित गुप्ता,मनोज श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव,  किरन जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, प्रवीण भारती, मयंक दुबे, राजेश गोंड, नवाब खान, मो. शरीफ, बिलाल अहमद आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।