Home उत्तर प्रदेश कुशीनगर पुलिस का सुरक्षा अभियान, जनपदभर में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च

कुशीनगर पुलिस का सुरक्षा अभियान, जनपदभर में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च

KUSHINAGAR NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार 13 जून को सभी थानों में सायं पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारीगण और समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सराय, होटल, मॉल, रेलवे स्टेशन और रेस्तरां आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की गहन चेकिंग की। गश्त के दौरान आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया। पुलिस ने कहा कि जनपद कुशीनगर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता लगातार बरती जाएगी।