Home उत्तर प्रदेश अनुदान वाला यूरिया बिहार भेज रहे थे तस्कर, 14 बोरी समेत 7...

अनुदान वाला यूरिया बिहार भेज रहे थे तस्कर, 14 बोरी समेत 7 दबोचे

KUSHINAGAR NEWS : किसानों के लिए अनुदान पर मिलने वाले यूरिया की तस्करी का बड़ा खेल तमकुहीराज में पकड़ा गया। प्रशासन की कार्रवाई में बिहार ले जाए जा रहे 14 बोरी यूरिया के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मोटरसाइकिलों पर दो-दो बोरी लादकर सीमा पार करने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम तमकुहीराज के निर्देश पर कृषि विभाग और प्रशासन की टीम ने सीमा क्षेत्र में जांच की। जांच में यारा फर्टिलाइजर्स कंपनी की 14 बोरी यूरिया बरामद हुई, प्रत्येक बोरी 45 किग्रा की थी। पकड़े गए लोगों के पास खरीद का कोई बिल या वैध कागज नहीं मिला। सभी आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के निवासी हैं। कृषि विभाग ने इसे अनुदानित यूरिया की अवैध तस्करी माना। जिला कृषि अधिकारी ने थानाध्यक्ष विशुनपुरा-दुदही को पत्र लिखकर आरोपियों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 में मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद एफआईआर दर्ज होगी। जब्त यूरिया आईएफडीसी, पडरौना-मडुरही के प्रोपराइटर सचिदानंद कुशवाहा की अभिरक्षा में रखी गई है। गिरफ्तार आरोपी: भोला पुत्र स्व. शिवनाथ, रोहित उरांव पुत्र रामनाथ उरांव, सिकंदर उरांव पुत्र रामनाथ उरांव, कुलदीप उरांव पुत्र तूफानी उरांव, सूर्या उरांव पुत्र हरिशरण उरांव, कुंदन उरांव पुत्र मुखलाल उरांव, नरेश उरांव पुत्र विंदलाल उरांव – सभी निवासी ग्राम बड़हरा, थाना चिउटहां-सखुआनी, पश्चिमी चंपारण, बिहार।