Home उत्तर प्रदेश कुंडा व बाबागंज में ब्लॉक कर्मचारियों संग बैठक, विकास कार्यों में तेजी...

कुंडा व बाबागंज में ब्लॉक कर्मचारियों संग बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव ने कुंडा एवं बाबागंज ब्लॉक पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बीडीओ एवं एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में गांवों में विशेष टीम लगाकर नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा ग्राम प्रधान प्रशासकों को भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या न होने देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, रामयश सरोज, बीडीओ शिव बहादुर सिंह, मिर्जा इरफान बेग, एडीओ केवला प्रसाद, विजय पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी प्रभुनाथ, आलोक कुमार, संदीप सरोज, अनीश यादव, भीम यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।