Home उत्तर प्रदेश किशोरी लापता, अज्ञात पर केस

किशोरी लापता, अज्ञात पर केस

PRATAPGARH NEWS: किशोरी के लापता होने को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अठारह अगस्त को सुबह करीब ग्यारह बजे उसकी सोलह वर्षीया बहन लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नही चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।