Home उत्तर प्रदेश दहेज उत्पीड़न को लेकर तीन पर केस

दहेज उत्पीड़न को लेकर तीन पर केस

PRATAPGARH NEWS: दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी अनीता देवी पुत्री ददन प्रसाद वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका विवाह छब्बीस अप्रैल 2022 को अमेठी जनपद के काजीपटटी थाना गौरीगंज निवासी दीपचंद्र पुत्र रामहरि वर्मा के साथ हुआ। विवाहिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर, सास फुलाऊ देवी उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। बीती सोलह अगस्त को आरोपियों ने पीड़िता को मारापीटा। किसी तरह जान बचाकर वह मायके आ गयी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।