Home उत्तर प्रदेश किशोरी के साथ मारपीट को लेकर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी के साथ मारपीट को लेकर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा किशोरी को धक्का देकर घर के बगल के टैंक में गिरा देने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे वंशी निवासी विमलचन्द्र मिश्र पुत्र स्व. राममनोहर मिश्रा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी पन्द्रह वर्षीया पुत्री दो मई को अपनी मां के साथ सो रही थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी पुत्री विस्तर पर नहीं दिखी तब परिजन परेशान हो उठे। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि घर के बगल बने टैंक से आवाज आ रही है। वहां जाने पर किशोरी टैंक के अन्दर रो रही थी। घायल अवस्था में किशोरी को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने टैंक से बाहर निकाला। पीड़िता ने बताया कि वह शौंच के लिये घर के बाहर निकली तभी बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुये धक्का देकर टैंक में गिरा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।