अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
JHANSI NEWS: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा समाज हित एवं संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मनोनयन करते हुए आचार्य नरेश चंद्र श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय कार्य समिति के अनुमोदन एवं अनुशंसा पर किया गया। जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि वैश्विक न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से आचार्य नरेश चंद्र श्रीवास्तव, निवासी मकान नंबर 415, जिला सहकारी बैंक के पीछे, तहसील झांसी को संगठन में प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया जाता है। महासभा ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि आचार्य नरेश चंद्र श्रीवास्तव समाज की संस्कृति, गरिमा, सामाजिक सम्मान एवं सद्भावना के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मनोनयन के बाद कायस्थ समाज एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न गणमान्य लोगों ने आचार्य नरेश चंद्र श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.







