Home उत्तर प्रदेश वी-2 वैल्यू एंड वैरायटी” का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा फैशन और गुणवत्ता...

वी-2 वैल्यू एंड वैरायटी” का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा फैशन और गुणवत्ता का नया संगम

JHANSI NEWS: नगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र मिशन कंपाउंड में मुन्ना लाल पावर हाउस के सामने नए प्रतिष्ठान “वी -2 वैल्यू एंड वैरायटी” का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाल रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया और शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से शहरवासियों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होते हैं, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। प्रतिष्ठान के ओनर रवि अग्रवाल ने बताया कि “वी -2 वैल्यू एंड वैरायटी” में ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए मेंस वियर, लेडीज वियर एवं किड्स वियर की विस्तृत और आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां आधुनिक फैशन ट्रेंड के अनुरूप कपड़ों का विशेष संग्रह रखा गया है, जिससे हर आयु वर्ग के लोग अपनी पसंद के वस्त्र आसानी से चुन सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, नवीनतम डिजाइन और किफायती कीमत पर वस्त्र उपलब्ध कराना है। मैनेजर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शोरूम में पारंपरिक परिधानों से लेकर आधुनिक परिधानों तक की विविधता उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधा के लिए व्यवस्थित डिस्प्ले और बेहतर सेवा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि खरीदारी का अनुभव सुखद और आसान हो। इस अवसर पर लक्ष्मी कान्त अग्रवाल, सतीश एवं लक्ष्मण सिंह सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे और प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह नया शोरूम मिशन कंपाउंड क्षेत्र में खरीदारी के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा और स्थानीय ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
शुभारंभ के दौरान आगंतुकों ने शोरूम का अवलोकन कर उपलब्ध उत्पादों की सराहना की और नए व्यापारिक प्रयास के लिए संचालकों को बधाई दी।