Home आस्था कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम (देवघर) दर्शन और जलाभिषेक के लिए...

कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम (देवघर) दर्शन और जलाभिषेक के लिए हुआ रवाना,चेयरमैन ने किया सम्मानित

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) पचपेड़वा नगर के लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा संख्या में कांवरियों को चेयरमैन रवि वर्मा द्वारा जलपान देकर यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर संतोष, भगत, संजय कपूर, दीपक सोनी, अनुराग मिश्रा, अभय वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी विक्कू सिंह और संजय मिश्रा ने सभी कांवरियों को तिलक लगाकर, गले में माला पहनाकर, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) प्रदान कर तथा नकद धनराशि देकर सम्मानपूर्वक विदा किया। समाजसेवियों ने कांवरियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान कांवरियों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम और रवानगी के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पचपेड़वा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल ने यातायात और भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था संभाली, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।