MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर एवं पौधरोपण करके मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम तहेदिल से खुशियां मनाते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इतनी शक्ति दें कि वह हमारी पार्टी और देश का नेतृत्व करें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा सरकार घबराई हुई है। राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद कर उनकी पीड़ा सुन रहे हैं। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी, पीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू,जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुश श्रीवास्तव ‘आजाद’, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रामनाथ दुबे, कपिल कुमार सोनकर, डॉ. दिनेश चौधरी, संदीप तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, रितेश मिश्रा, विजय दुबे, पहाड़ी, बनवारी लाल, डिंपू यादव एवं आनंद मिश्रा उपस्थित रहे।







