Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन में जमीनी एवं मजबूत व्यक्ति को बिना पक्षपात दायित्व...

कांग्रेस संगठन सृजन में जमीनी एवं मजबूत व्यक्ति को बिना पक्षपात दायित्व सौंपा जाएगा:वरुण चौधरी

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी वरुण चौधरी के प्रथम आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रयागराज जोन के वाराणसी एवं मीरजापुर मंडल के सात जिलों के जिला एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व पीसीसी प्रतिनिधियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।  उसके बाद संगठनात्मक समीक्षा बैठक करते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन में मजबूत एवं जमीनी स्तर पर मजबूत एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही तलाश कर उन्हें मौका दिया जाएगा। ऐसे लोगों को आगे आना होगा जो जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष कर शासन एवं प्रशासन की गलत हरकतों का विरोध करने में बिना संकोच लड़ाई जारी रखेंगे। ऐसे लोगों की पहचान के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा। ऐसे लोगों के पास एलओपी राहुल गांधी खुद तलाश कर पहुंच जाएंगे। अब कांग्रेस में ऐसे लोगों की जरूरत है जो अपने बलबूते पर जनता एवं जनहित के मामलों में खुद की पहचान रखते हैं, ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे खुले हैं। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इतना मजबूत बनाने में योगदान करने की जरूरत है कि कांग्रेस को किसी के बैसाखी की जरूरत नहीं होगी, तब कांग्रेस मजबूत होगी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, कांग्रेस नेता शशिभूषण दुबे कंचनीय, गिरीश त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, राजधर दुबे, जगदीश्वर दुबे, दयाशंकर पांडे, जफर इकबाल, आनंद त्रिपाठी, डॉ. दिनेश चौधरी, शारदा प्रसाद मिश्र लाला, कमलेश दुबे, कपिल कुमार सोनकर, प्रमोद गुप्ता, मनीष दुबे, जैकी कोल, सतीश शर्मा, अर्चना चौबे, मुन्ना मिश्रा, जनार्दन पाठक, संजय पांडे, द्वारिका पाल, रितेश मिश्रा, कुंज बिहारी उपाध्याय, राकेश त्रिपाठी, स्वरूप सिंह, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।