जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
FATEHPUR NEWS: कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।







