एसजेसी इंटर हाउस क्रिकेट रू रेड और ग्रीन हाउस ने जीते मैच
PRAYAGRAJ NEWS: कर्णवीर सिंह के शतक (100 रन रिटायर्ड, 42 गेंद, 17 चैके, तीन छक्के) और राघव शुक्ला के हरफनमौला खेल (67 रन रिटायर्ड, 35 गेंद, 12 चैके, एक छक्का एवं 3-0-20-3) के दम पर रेड हाउस ने सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस को 178 रन से हराकर सेंट जोसेफ कालेज की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को आठ विकेट से पराजित किया। सेंट जोसेफ कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गये सीनियर वर्ग के मैच में रेड हाउस ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 274 रन (कर्णवीर सिंह 100 रिटायर्ड, राघव शुक्ला 67, पार्थ टंडन 35 नाबाद, देवांश त्रिपाठी 20 नाबाद) बनाकर ग्रीन हाउस को 14.4 ओवर में 96 रन (गीतांश गुप्ता 33 नाबाद, श्रेष्ठ चित्रांशी 24, पार्थ टंडन 3212, राघव शुक्ला 3/20, कर्णवीर सिंह, राजवीर शर्मा, वली अब्बास एवं अर्णव श्रीवास्तव एक-एक विकेट) पर समेटा। जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन (इमाद कुरैशी 29, नीरव अग्रवाल 28, आबान अहमद उस्मानी 3/25) बनाये। जवाब में ग्रीन हाउस ने 8.5 ओवर में दो विकेट पर 96 रन (सम्यक राज 40 नाबाद, पार्थ 26, इमाद कुरैशी 2/29) बना लिए। दोनों मैच में मोहम्मद नबी व रवि केसरवानी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की।







