PRATAPGARH NEWS: ग्यारह हजार क्षमता की लाइन से करंट की चपेट में आने से युवक की मौत को लेकर उदयपुर पुलिस ने अवर अभियंता तथा लाइनमैन समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अवर अभियंता पर केस दर्ज होने को लेकर रविवार को विभाग में हड़कंप का माहौल भी दिखा। उदयपुर थाना के अमावां निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते चैदह अप्रैल को उसका पुत्र शिवम सिंह उर्फ आदित्य टैªक्टर ट्राली लेकर उदयपुर के पूरे चैहान वीरगढ़ गया था। टैªक्टर चालक ने खेत में टैªक्टर खड़ा किया। इस बीच मृतक शिवम ट्राली से नीचे उतरने के लिए खड़ा हुआ तब वह ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार क्षमता की लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिजन शिवम को पड़ोसी जिले अमेठी के गौरीगंज जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में लापरवाही को लेकर तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवर अभियंता राजापुर आनंद कुमार व लाइन मैन भोलू मिश्रा एवं लाइन मैन शिवमूरत कोरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी टेªनी आईपीएस आफताभ आलम ने कहा है कि केस दर्ज किया गया है, जांचकर कार्यवाही की जायेगी।







