लगभग 3 महीने पहले विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का लगा था आरोप
PRAYAGRAJ NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव में जिलाधिकारी कौशांबी डॉ अमित पाल के आदेश पर रविवार की दोपहर तहसीलदार,लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में संदीपन स्नान घाट के पास एक कब्र खोदी गई,लेकिन उस कब्रें में कोई भी शव बरामद नहीं हुआ,जिसके बाद टीम वापस चली गई। कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव की 26 वर्षीय सुमिला देवी की 4 अप्रैल 2026 को हत्या कर शव को गायब करने का मायके पक्ष के लोग लगातार ससुराल के लोगों पर आरोप लगा रहे है, तमाम प्रयास के बाद 28 जून 2026 रविवार को डीएम डॉ अमित पाल के आदेश के बाद कोखराज पुलिस ने गंगा नदी के किनारे संदीपन गंगा स्नान घाट के पास श्मशान घाट पर कब्र को खोद कर महिला के शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कब्र खोदने के बाद कब्र से शव नहीं मिला,वही अभी तक मामले में पुलिस ने मुकदमा भी नहीं दर्ज किया है। विवाहिता की मौत पर ससुराल के लोग तमाम तरह के बहाने बाजी बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरइसा गांव के रमेश चंद्र की पुत्री सुमिला देवी की शादी 12 मई 2021 को असवा गांव के लाल बहादुर के साथ हुई थी लेकिन दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान किया जाता रहा,जिससे पीड़ित हो कर दो वर्ष तक विवाहिता मायके में रही और जब ससुराल पहुंची तो संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई, ससुराल के लोग तमाम तरह के बहाने बाजी बता कर मामले में लगभग 3 महीने से पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं,वही डीएम के आदेश के बाद को कब्र से विवाहिता की लाश ना मिलने के बाद विवाहिता की मौत पर तमाम सवाल उठना शुरू हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि डीएम साहब के आदेश पर मजिस्ट्रेट एवं ससुराल और मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में परिजनों की निशानदेही पर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शव की खुदाई कराई गई,लेकिन उक्त स्थान पर कोई भी शव बरामद नहीं हुआ है,इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।





