Home उत्तर प्रदेश कनिष्ठ सहायक से अभद्रभाषा  के प्रयोग, मारपीट पर परिचारक निलंबित

कनिष्ठ सहायक से अभद्रभाषा  के प्रयोग, मारपीट पर परिचारक निलंबित

सीसीटीवी फुटेज में कैद है घटना
PRAYAGRAJ NEWS: बीईओ करछना कार्यालय में कनिष्ठ सहायक से मारपीट करने पर परिचारक को निलंबित कर बहरिया बीईओ कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद हुई जांच के बाद यह कार्रवाई बीईओ मुख्यालय वीरेन्द्र कुमार कनौजिया ने किया है। साकेत शुक्ल बीईओ करछना कार्यालय में तैनात है। कार्यालय में तैनात जूनियर लिपिक साकेत शुक्ल के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप परिचारक अखण्ड प्रताप सिंह पर लगा था। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए अनिल कुमार ने आज सस्पेंड कर दिया है। परिचारक अखण्ड प्रताप सिंह, उच्च प्राथमिक बरबोझा (डीहा), विकास खण्ड-करछना में मूल रूप से तैनात है। वर्तमान में कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, करछना, प्रयागराज में सम्बद्ध है। कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक साकेत शुक्ल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट के साथ पद की अवहेलना किया है। यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड थी। कार्यालय अवधि में महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप परिचारक पर लगा है। कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली- 1956 एंव अनुशासन एंव अपील-1999 के प्राविधानित नियमों के विरूद्ध कार्य किया है।निलम्बन अवधि में परिचारक अखण्ड प्रताप सिंह को कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, बहरिया, प्रयागराज से सम्बद्ध किया गया है,वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2, भाग-2 के मूल नियम 53 में निहित् प्राविधान के तहत अखण्ड प्रताप सिंह, परिचारक को जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि देय होगी। जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि का भुगतान तभी किया जायेगा,जब अखण्ड प्रताप सिंह, परिचारक इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे कि वह किसी सेवायोजन, व्यापारवृत्ति अथवा किसी व्यवसाय में नहीं लगे हैं। अखण्ड प्रताप सिंह, परिचारक के निलम्बन प्रकरण की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी बहरिया, प्रयागराज को सौंपी गई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, प्रयागराज वीरेन्द्र कुमार कनौजिया ने यह जानकारी दी है।