Home उत्तर प्रदेश कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की...

कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

PRAYAGRAJ NEWS: शहर के प्रसिद्ध कंप्यूटर  शिक्षण संस्थान जे.जे इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के 26 वर्ष पूर्ण होने पर तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ते उत्साह के बीच  कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले व् लेवल, ब्ब्ब् तथा क्ब्।। के 67 विद्यार्थियों  को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा केवल एक अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि जीवन और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान का सदुपयोग करते हुए निरंतर सीखने और अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सीखने की ललक ही व्यक्ति को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाती है। संस्थान के निदेशक,उदय भानु सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, समर्पण और सीखने की यात्रा का सम्मान है। यह आपकी मंजिल नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, डिजिटल जागरूकता और रोजगारोन्मुख मार्गदर्शन भी दिया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने इसी सत्र से  ैीवतज ींदक कोर्स की भी शुरुआत करने की घोषणा की। समारोह के अंत में डॉ0 बृज भानु सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें, अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। आज इस समारोह में अपने हाथों से विद्याथियों को प्रमाण पत्र देने के लिए विधायक  ने अपना जो बहुमूल्य समय दिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में लाभार्थी विद्यार्थियों के साथ  प्रमुख व्यवसाई अश्विनी केसरवानी , अंसार अहमद , रोमी पाण्डेय ,ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।