PRAYAGRAJ NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला गंगापार कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सिकंदरा चैराहे पर विजय मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगा लहराते हुए मिठाई बांटी तथा महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं तक मार्च किया। गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा में अशफाक अहमद ने इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पांडेय ने किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।







