समाज कल्याण अधिकारी, चेयरमैन, प्रधान एवं वरद्धाश्रम संचालक प्रतिनिधि ने वितरित किये कम्बल वस्त्र
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे से सटे ओयल देहात में उदासीन आश्रम में (महंत 108 अर्जुनदास/अर्जुन सिंह ग्राम साड़ीनामा) स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के तत्वाधान में संचालित बृद्धा आश्रम में वर्द्धजनो को गर्म वस्त्र वितरित किये गए। जिसमे समाज कल्याण अधिकारी वन्दना सिंह, ओयल चेयरमैन श्रीमतीप्रतिभा एवं ओयल देहात प्रधान प्रतिनिधि राकेश सोमवंशी एवं वृद्धा आश्रम के संचालक अतुल कुमार पांडेय एवं उपस्थिति में कैलाश नाथ पांडेय प्रबन्धक पंकज सिंह, उदासीन आश्रम के प्रतिनिधित्व कर्ता बाबा अर्जुन सिंह,कपूर सिंह की उपस्थिति में 25 व्रद्ध जनो को कम्बल (गर्म वस्त्र) वितरित किये गए। बेहद ठंडे मौसम को देखते हुए वरद्धाश्रम के द्वारा वर्द्धजनो को गर्म वस्त्र वितरित किये गए। मौके पर पहुंची समाज कल्याण अधिकारी वन्दना सिंह ने भी वर्द्धजनो को गर्म वस्त्र वितरित किये और वरद्धाश्रम का निरीक्षण किया साथ ही वरद्धाश्रम में उपस्थित व्रद्ध जनो से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। वरद्धाश्रम में निरीक्षण के पश्चात समाज कल्याण अधिकारी वन्दना सिंह ने संचालन एवं सदस्यो के कृत कार्यो की तारीफ की।इस दौरान कार्यक्रम में प्रेमचंद मिश्रा, विनय सिंह,सत्यपाल सिंह, राम सागर इत्यादि गणमान्य मौजूद रहे।







