Home उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ने इसे “ब्लैकमेल” की कोशिश बताते हुए कहा कि कुछ आपराधिक...

एसोसिएशन ने इसे “ब्लैकमेल” की कोशिश बताते हुए कहा कि कुछ आपराधिक तत्वों को बचाने के लिए डॉक्टर समुदाय के भीतर से दबाव बनाया जा रहा है: हाईकोर्ट अध्यक्ष राकेश पांडेय

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने डॉक्टरों की हड़ताल और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने इसे “ब्लैकमेल” की कोशिश बताते हुए कहा कि कुछ आपराधिक तत्वों को बचाने के लिए डॉक्टर समुदाय के भीतर से दबाव बनाया जा रहा है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ट्रॉमा सेंटर में महिला वकीलों के साथ हुई मारपीट के आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसोसिएशन ने मांग की कि वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले आरोपी डॉक्टरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। बार एसोसिएशन ने डॉक्टरों की हड़ताल को हिप्पोक्रेटिक शपथ के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे आम जनता की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होंगी। साथ ही जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपील की गई कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल सुविधाओं को सुचारु रूप से चलाया जाए। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि यदि डॉक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो उनके खिलाफ क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने संयुक्त रूप से यह बयान जारी किया।