फ़ाइल फोटो: श्यामबाबू गुप्ता
PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की शोक सभा यूपीसीए के निदेशक ताहिर हसन की अध्यक्षता में हुई जिसमें अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता के पिता राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता (90 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। एसीए के निदेशक आरपी भटनागर ने बताया कि स्वर्गीय श्याम बाबू गुप्ता हॉकी के साथ क्रिकेट में भी रुचि रखते थे और महालेखाकार कार्यालय में अपनी सेवा के दौरान वह बाह्य खेल सचिव के रूप में क्रिकेट, फुटबाल और हॉकी का आयोजन बखूबी पूर्ण कराते थे। शोक सभा में आरपी भटनागर, डॉ. सुरेश द्विवेदी, एसडी कौटिल्य, डॉ. जूली ओझा, यासर हसन, राघव द्विवेदी, नारायण जी गोपाल, अनुराग श्रीवास्तव, सलीम अहमद, उत्पल दास, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, एलबी काला, सत्यव्रत सहाय, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, खुर्शीद अहमद, विवेक सिंह, अजय कुशवाहा, अंकित पांडेय, प्रितेश सोनकर ने शोक व्यक्त किया।







