पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एनयूजेआइ्र सदैव तत्पर…कुन्दन श्रीवास्तव
एनयूजे आई प्रयागराज के 40 सदस्यों को संगठन का आईकार्ड प्रदानकर किया गया सम्मानित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) प्रयागराज की नयी कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक सिविल लाइंस स्थित डायट सभागार में सम्पन्न हुई। आईकार्ड वितरण कार्यक्रम पवन द्विवेदी तथा संरक्षक परवेज आलम की देखरेख हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन संगठन मंत्री अखिलेश शुक्ला ने किया। समारोह के शुरूआत संरक्षक पवन द्विवेदी तथा संरक्षक परवेज आलम ने संयुक्त रूप से संगठन के 40 पदाधिकारियो तथा सदस्यो को संगठन का परिचय पत्र वितरित किया। संरक्षक परवेज आलम ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के चैथे स्तम्भ को मजबूती प्रदान करना पत्रकारों साथियों का परमकर्तव्य होने चाहिए। इस दौरान उन्होने मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और समाधानों पर भी अपना विचार साझा करते हुए कहा कि एनयूजे स्वतंत्र पत्रकारिता में चुनौतियों के समाधान पर कार्य कर रही है। संरक्षक पवन द्विवेदी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करतेे हुए कहा कि जल्द संगठन के प्रत्येक सदस्य को बीमा देने की कोशिश जारी है। इसके साथ ही पत्रकार कल्याण कोष स्थापित करके पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। ं
आईकार्ड वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकार हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है और रहेगा।
बैठक में पत्रकारों के हितों, सुरक्षा, अधिकारों तथा संस्थागत मजबूती को लेकर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और समाधान के उपायों पर भी विचार साझा किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से सदस्यों को संगठनात्मक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं नए सदस्य भी मौजूद रहे। संरक्षक पवन द्विवेदी संरक्षक परवेज आलम तथा अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में शामिल प्रमुख लोग
इस अवसर पर संरक्षक, पवन द्विवेदी संरक्षक परवेज आलम जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव अखिलेश शुक्ला मनीष दिवेदी, अनिल त्रिपाठी, बीके यादव, डाॅ सुधाकर पान्डेय, चित्रांशी यादव,राम बाबू,मनोज कुमार, गौरव त्रिपाठी, देवशीष श्रीवास्तव, मोहम्मद नसीम, अशरफ अली, मधुर दरबारी, शीतला प्रसाद, तिवारी, शिव कुमार पान्डेय,नफीस अहमद, रंजीत निषाद, आयुष श्रीवास्तव, अनूप रावत, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, धमेंन्द्र कुमार श्रीवास्तव, इरफान खान,शनि केसरी, बृजेद्रं कुमार सिंह,जितेद्रं कुमार सिंह, इरफान खान, शनिवार केसरी, अजय सिंह, सैमा शाहिदा, सौरभ कुमार, आदर्श शेखर अमित श्रीवास्तव,मुकेश कुमार गुप्ता, मिथलेश त्रिपाठी सहित तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहें।






