Home उत्तर प्रदेश समर कैंप से बच्चों के व्यक्तित्व का होता है विकास : कृपाशंकर...

समर कैंप से बच्चों के व्यक्तित्व का होता है विकास : कृपाशंकर सिंह

271
0

प्रयागराज। गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल शांतिपुरम, फाफामऊ प्रयागराज में 14 दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों की रचनात्मकता और कौशल को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। यह ना केवल उनके मानसिक विकास में सहायक होता है बल्कि सामाजिक और शारीरिक विकास को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मनिर्भरता, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष के समर कैंप में बच्चों के लिए कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चित्रकला, संगीत, योग, खेल, जैसे फुटबाल, शूटिंग, कबड्डी, कराटे, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन बास्केबाल, नृत्य, रोबोटिक्स, कुकिंग, साइंस एंड नेचर, पिटल एंड पेंट जैसे विधाओं को शामिल किया गया है। उप प्रधानाचार्या डा वंदना सिंह ने कहा कि समर कैंप से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर श्रीमती कविता भार्गव, अविनाश कुमार, फैजल नदीम, कामिनी तिवारी, अर्पणा सिंन्हा, विजय लक्ष्मी, सत्या, सनी, सूर्या, शहबाज, रवि, आरिफ एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्त्र कर्मचारीगण उपस्थित रहें। समर कैंप में अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है । इससे बच्चों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा।