Home उत्तर प्रदेश एक माह में पूर्ण कराएं व्यक्तिगत शौचालयों का सर्वे और आवेदन प्रक्रिया...

एक माह में पूर्ण कराएं व्यक्तिगत शौचालयों का सर्वे और आवेदन प्रक्रिया : डीएम

ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ाने एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्दे

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आरआरसी सेंटर संचालन, सामुदायिक शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल एवं उत्सव भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों का सर्वे कराया जाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन कराए जाएं। जिन आवेदनों का सत्यापन हो चुका है, वहां निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर का निर्माण अधूरा है, वहां एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। साथ ही आरआरसी सेंटरों का संचालन पूरी क्षमता के साथ सुनिश्चित करते हुए कूड़ा निस्तारण से होने वाली आय ग्राम पंचायतों के खाते में जमा कराई जाए। डीएम ने ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को आय संबंधी अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए। बैठक में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सामुदायिक शौचालय पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें तथा वहां संबंधित अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराए जाएं। उन्होंने शौचालय रेट्रोफिटिंग कार्यों की रैंडम जांच कराने के निर्देश भी दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत विजयीपुर एवं देवमई में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन प्रभावी ढंग से कराने तथा भिटौरा व बहुआ ब्लॉक में निर्माणाधीन यूनिटों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन एवं उत्सव भवन के लंबित निर्माण कार्यों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। साथ ही वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों के अनुसार जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर नए निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।