KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा के बुखारी मोहल्ले में एक घर से एक माह पूर्व हुई चोरी के आरोप में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा के बुखारी मोहल्ले निवासी रुचि मालवीय पत्नी नीरज मालवीय ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 मई को बट सावित्री पूजा के लिए गहने निकालने गई तो देखा कि लकड़ी की अलमारी की कुंडी टूटी है, पीड़िता के मुताबिक चार मई को उसके पड़ोस का रहने वाला एक युवक घर से कान के छोटे बड़े छः टप्स , एक जंजीर , एक अंगूठी , एक पाजेब , चार पायल , तीन जोड़ी बिछिया , दो नथ , चार कील , चांदी की कटोरी चम्मच , आठ चांदी के सिक्के एवं 36 हजार की नकदी चोरी कर लिया । रुचि मालवीय की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सबदर हसन पुत्र जिशान हसन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



