KAUSHAMBI NEWS: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कन्क्लेव का आयोजन सरस हाल, विकास भवन, मंझनपुर में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किया। कृषि वैज्ञानिक महगॉव मूरतगंज, डा० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने गौवंशों के रख-रखाव, भरण पोषण एवं अच्छे उत्पादन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अशोक कुमार ने नन्दबाबा दुग्ध मिशन के सम्बन्ध में सभी चयनित लाभार्थियों को जानकारी दी। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० राकेश कुमार ने गोवंशों के बीमा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग, लखनऊ द्वारा योजना का लाइव प्रसारण भी पशुपालकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।







