Home उत्तर प्रदेश उप जिलाधिकारी ने ग्राम पनारा गोपालपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का...

उप जिलाधिकारी ने ग्राम पनारा गोपालपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

KAUSHAMBI NEWS: राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, चायल पे्ररणा गौतम ने आज ग्राम पनारा गोपालपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।  कैम्प में शिकायतकर्ता पंचम लाल चैरसिया ने ग्राम के आराजी संख्या-791 में जबरन कब्जा को लेकर शिकायत की थी, राजस्व टीम ने जाॅच मंे पाया कि भूमिधरी, भूमि का विवाद है। दोनो पक्षों के मध्य समझौता कराया गया। प्रकरण दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।