PRAYAGRAJ NEWS: एंग्लो बंगाली इण्टर मीडिएट कालेज के छात्र सुंदरम सिंह ने नीट परीक्षा में बाजी मार लिया है। सुंदरम ने नीट परीक्षा में 600 अंक के साथ 9304 रैंक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने छात्र सुंदरम और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने बताया कि छात्र सुंदरम सिंह पुत्र राकेश राज सिंह निवासी मऊ चित्रकूट, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयागराज के छात्र है, इनके पिता पेशे से किसान हैं। सुंदरम ने परिश्रम करके नीट में सफलता प्राप्त किया है।







