Home उत्तर प्रदेश उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार का सख्त संदेश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही...

उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार का सख्त संदेश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सुजावन देव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
PRAYAGRAJ NEWS: जनपद के धूरपुर थाना क्षेत्र की भीटा ग्राम सभा स्थित प्राचीन सुजावन देव मंदिर में सावन माह के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राजीव गिरि महाराज द्वारा बीस जुलाई, दो हजार छब्बीस को जिलाधिकारी प्रयागराज के समक्ष उठाए गए मुद्दों के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार ने स्पष्ट शब्दोंमें सभी विभागों को चेतावनी दी कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पिछले वर्ष आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सीढ़ियों की रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंदिर मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया, जबकि पुलिस प्रशासन को पूरे सावन माह में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कौंधियारा के सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल सलाम खान तथा उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने ग्राम पंचायत देवरिया के सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर घूरपुर थाना प्रभारी, ग्राम पंचायत सचिव मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जसरा,मंदिर के पीठाधीश्वर महंतराजीव गिरि महाराज, मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गिरी आदि लोग मौजूद रहे।