Home उत्तर प्रदेश भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ने अटल आवासीय विद्यालय में पठन पाठन की...

भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ने अटल आवासीय विद्यालय में पठन पाठन की परखी हकीकत

विद्यालय की कक्षाओं आवासीय छात्रावास तथा भोजन आदि की परखी गुणवत्ता
PRAYAGRAJ NEWS : भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष व बीओसी बोर्ड श्रम विभाग की सदस्य संतरा देवी बिंद ने शुक्रवार को दोपहर में अटल आवासीय विद्यालय बेलहट का निरीक्षण कर पठन पाठन व छात्रों के छात्रावास की सुविधाएं भोजन आदि की गुणवत्ता आदि की परख की। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिले की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने छात्रों की कक्षाओं में जाकर पठन पाठन की भी हकीकत परखी। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों के सापेक्ष प्रयागराज में संचालित हो रहे अटल आवासीय विद्यालय बेलहट के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था जिस पर उन्होंने ऐसे सभी छात्रों को बधाई दी और सभी छात्रों को 95 प्लस प्रतिशत रिजल्ट बनाने के लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से भी कहा कि यहां शिक्षक ही बच्चों के अभिभावक हैं क्योंकि माता-पिता को छोड़कर बच्चे आवासीय व्यवस्था में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और उन्हें माता और पिता का भी एहसास शिक्षकों को ही करना चाहिए। भाजपा नेत्री के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ जीके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन सूरज सिंह, डॉ जीके त्रिपाठी, श्री राम सिंह, कुमार सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, विद्यालय कैप्टन मास्टर अमन कुमार, राजा बलि चैधरी, गुरु दत्त नारायण द्विवेदी, डॉ लोक भगत, स्कूल कैप्टन बाय अमन सिंह, स्कूल कैप्टन गर्ल्स दिव्या सरोज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।