Home उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में जौनपुर के शिक्षकों को राज्य स्तर पर...

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में जौनपुर के शिक्षकों को राज्य स्तर पर मिला सम्मान

JAUNPUR NEWS: लखनऊ में आयोजित “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह” में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को रविवार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। जनपद के सुइथाकला के दो शिक्षकों ने इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ाया। यह सम्मान समारोह लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में 19 अप्रैल को आयोजित किया गया। जनपद के सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र से उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला के शिक्षक जितेंद्र सिंह एवं कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद के सहायक अध्यापक उदय कृष्ण यादव को  सम्मान मिला। इससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और यह जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वहीं अन्य सम्मानित शिक्षकों में अरुण सिंह (कंपोजिट विद्यालय अब्बोपुर, शाहगंज) और मनीष उपाध्याय (यूपीएस परासिन, शाहगंज) एवं राहुल कुमार पांडेय (पीएम श्री विद्यालय मयंदीपुर, बक्सा) शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रयागराज से आए निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रताप नारायण सिंह, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषाएं तथा परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी एवं कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज के प्राचार्य द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने शिक्षकों को सम्मानित किए जाने पर कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दे रहे हैं। एबीएसए आनंद प्रकाश सिंह ने और  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस परीक्षा में बेहतर परिणाम देना शिक्षकों की मेहनत और सतत मार्गदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इससे पूरे जनपद का मान बढ़ा है। प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह तथा शिक्षक संघ के  जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा ने दोनों शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही हृदय प्रसाद सिंह रानू, डॉ. रणजीत सिंह, प्रो. रणजीत पांडेय, प्रो.अरविंद सिंह, प्रो.राकेश कुमार यादव, डॉ.अजेय प्रताप सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, सुरेश पांडेय, विनय त्रिपाठी, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, धर्मदेव शर्मा, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, अजय मिश्रा, डॉ. रणंजय सिंह, सुधाकर सिंह, पारसनाथ यादव और उमेश चंद्र यादव ने भी चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।