PRATAPGARH NEWS: नव निर्माण के नौ वर्ष जनपद प्रतापगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मेले में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा जी के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतापगढ़ के स्टॉल आदि की व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह को, सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ और जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र माननीय विधायक सदर राजेंद्र मौर्य जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।इसी क्रम में जिला समन्वयक रंजन प्रताप को व पटल सहायक अंकित पाण्डेय को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ और जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री आरपी सरोज के कर कमलों द्वारा प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अन्य की उपस्थिति में प्रदान किया गया. श्री रंजन प्रताप की इस उपलब्धि पर अधिकारियों सहित कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।







