PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज मे इस बार मोहर्रम मे 9वीं और 10 वीं क़ो बड़ा ताजिया नही उठेगा, बड़ा ताजिया मुहोर्रम कमेटी की बैठक कमेटी के अध्यक्ष रेहान खान की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय लिया की मुहोर्रम मे इस बार ना तो सड़क पर बड़ा ताजिया का जुलूस निकलेगा और न ही 9 वीं मुहोर्रम की रात और 10 वी के दिन बड़ा ताजिया उठेगा, बल्कि बड़ा ताजिया के इमाम बाड़े पर ज़ायरीन ज़ियारत कर सकते हैं और फतेहा पढ़ सकते हैं कमेटी के सचिव इमरान खान ने बताया की मुहोर्रम की दसवीं के दिन ताजिये का सारा फूल एक गाड़ी मे रख कर क़र्बला ले जाकर दफ़न किया जायेगा, बैठक मे राहिल खान, सुहैल अहमद, फरहत खान सहित कमेटी से जुड़े लोग शामिल हुए।







