Home आस्था आस्था और भक्ति भगवान की कृपा प्राप्त करने का है साधन:आचार्य धीरेन्द्र

आस्था और भक्ति भगवान की कृपा प्राप्त करने का है साधन:आचार्य धीरेन्द्र

हिरऊ का पुरवा में कथा संकीर्तन में भावविभोर हुए श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: हिरऊ का पुरवा बेलहा में श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को हरे राधे हरे रामा संकीर्तन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे।  कथाव्यास छोटी काशी राजातारा से पधारे आचार्य धीरेंद्रपाल कृष्ण त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार की कथा से जुड़े प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या से श्रोताओं को भगवान की महिमा सुनाई। कथाव्यास ने कहा कि दृढ़ भक्ति, धैर्य और समर्पण भक्त को भगवान का प्रिय बना देती है। उन्होने कहा कि भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, विपरीत परिस्थितियों में भी उसकी भगवान के प्रति अडिग श्रद्धा ने उसे भगवान का प्रिय बना दिया। भक्त व भगवान के बीच के रिश्ते को समझाते हुए धीरेन्द्रपाल कृष्ण जी ने कहा कि अगर हम दृढ़ इच्छा व सच्चे मन से भगवान की भक्ति करेंगे तो हर परिस्थिति में भगवान हमारी सहायता करेंगे। कथाव्यास ने भगवान के वामन अवतार के साथ ही समुद्र मंथन की सारगर्भित कथा सुनाई। आयोजक राम दुलारे यादव व लक्खू देवी ने व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजक कमलेश  यादव व मिथलेश एवं विपिन यादव ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर केशवदत्त पांडेय, विजय यादव, पप्पू तिवारी, अतुल शुक्ल, आचार्य पवन द्विवेदी, आचार्य बालमुकुंद, श्याम नारायण तिवारी, राजाराम यादव, रामदेव यादव आदि मौजूद रहे।