KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में साझे के पेड़ में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमे कई लोग चोटिल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कोखराज थाना के शहजादपुर टेढ़ीमोड चौकी में तैनात कांस्टेबल अमित यादव व उपेंद्र शर्मा को सूचना मिली कि भटपुरवा गांव में साझे के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग चोटिल हो गए, जांच पड़ताल के कांस्टेबल ने अफसार उल्ला , आफ़दा बेगम व कलाम उल्ला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





