PRAYAGRAJ NEWS: ऐतिहासिक आनंद भवन गेट पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में काला झंडा फहराने का प्रयास किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला और उनके साथी मोहम्मद हसीन तथा अल्तमस की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। घटना के बाद कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी एलआईयू (LIU) पर गंभीर सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा हमने इस विरोध प्रदर्शन और काले झंडे की आशंका की सूचना पहले ही एलआईयू को दे दी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। यह पूरी तरह से पुलिस और प्रशासन की विफलता है।” इरशाद उल्ला ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी के पैतृक आवास के सामने इस तरह का कृत्य करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे इस तरह की ओछी राजनीति और प्रशासनिक लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।







