Home उत्तर प्रदेश थाना समाधान दिवस में आई आठ शिकायतों में एक का तहसीलदार ने...

थाना समाधान दिवस में आई आठ शिकायतों में एक का तहसीलदार ने कराया निस्तारण

पड़रिया गांव में सरकारी नाली पर अतिक्रमण कर पाट लेने की शिकायत पर जेसीबी मशीन से कराया खाली
PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को थाना परिसर कोरांव में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार रोशनी सोलंकी की अध्यक्षता में किया गया। जहां नायब तहसीलदार राम मूरत, थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। पड़रिया गांव में सरकारी नाली पर अतिक्रमण कर पाट लेने की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर जाकर जेसीबी मशीन के जरिए अवरुद्ध नाली को खुलवा दिया। शेष सभी शिकायतों को निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस कोरांव में आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को निर्देशित किया है कि जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों में जहां भी पुलिस बल की आवश्यकता हो वह तत्काल पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हो या किसी भी प्रकार का कब्जा उसको तत्काल हटवाते हुए शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। थाना समाधान दिवस कोरांव में कुल आठ शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें पड़रिया गांव में नाली पर अतिक्रमण व पाट लेने की शिकायत का तहसीलदार ने मौके पर खुद जाकर निस्तारण कराया। शेष सभी शिकायतों को उन्होंने समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। थाना समाधान दिवस में तहसील कोरांव में कार्यरत राजस्व निरीक्षक लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे।