PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता आनन्द त्रिपाठी को पंजाब नेशनल बैंक ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय, डीआरटी और जिला अदालत प्रयागराज का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। उन्हें पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मुकदमों की पैरवी के लिए अधिकृत किया गया है। इस आशय का आदेश मुख्य प्रबंधक अनंत प्रसाद ने जारी किया है। अधिवक्ता आनंद त्रिपाठी को बधाई देने वालों में अधिवक्ता धर्मेश चतुर्वेदी, जय प्रकाश त्रिपाठी, संजय पाठक, रोहित त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी शामिल रहे।







