Home उत्तर प्रदेश लंबित समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण: लेखाधिकारी

लंबित समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण: लेखाधिकारी

शिक्षक, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं से समझौता नहीं: डा हरिप्रकाश यादव

PRAYAGRAJ NEWS: वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का प्रतिनिधि मंडल  वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय आज पहुंचा। वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एनपीएस से ओपीएस में परिवर्तन तथा एनपीएस मिसिंग एवं सम्बद्ध प्राइमरी की एनपीएस अपडेशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया । इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी विसपाल सिंह ने बताया कि इन सभी समस्याओं पर बहुत तेजी के साथ निस्तारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनपीएस से ओपीएस के अंतर्गत कुल 426 शिक्षकों में से 276 शिक्षकों के प्रकरणों की मिसिंग राशि शिक्षकों के प्रान खातों में भेजी जा चुकी है। शेष मामलों के निस्तारण हेतु उन्होंने 15 कार्य दिवस का समय मांगा है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने एकजुट के संरक्षक से अनुरोध किया  कि गुरूवार को कार्यालय पर प्रस्तावित धरना को स्थगित किया जाए। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने सकारात्मक विचार करते हुए फिलहाल धरना को स्थगित करने का निर्णय लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने अपेक्षा व्यक्त की कि निर्धारित समय सीमा में सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण  हो जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी, मंडल अध्यक्ष मिथलेश मौर्य मण्डल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला संरक्षक लालमणि यादव,जिला अध्यक्ष देवराज सिंह जिला मंत्री डी पी यादव, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, आशीष गुप्ता, अनिल भारतीय, शांति प्रसाद विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र यादव सहित आदि कई साथी उपस्थित रहे।