FATEHPUR NEWS: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित आईआईटी जेईई (मेन्स) 2026 के परिणाम में जनपद के छात्र रूद्रशंकर गुप्ता ने 97.53 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की है। वह आरएस एक्सेल इंग्लिश अकेडमी के कक्षा 12 के छात्र हैं।
रूद्रशंकर गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता एवं पूनम गुप्ता के सुपुत्र हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी की। परीक्षा में उन्होंने फिजिक्स में 97.43 परसेंटाइल, केमिस्ट्री में 96.55 परसेंटाइल तथा मैथ्स में 94.67 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने छात्र की सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे छात्र बोर्ड के साथ-साथ आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर सकें। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने छात्र व उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यालय पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बोर्ड के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर सिविल लाइन परिसर की प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव, संरक्षक अमित श्रीवास्तव, शिक्षकगण रिषभ त्रिपाठी (फिजिक्स), अरविंद पांडेय (केमिस्ट्री), राजेश मिश्रा (मैथ्स), डॉ. संदीप शुक्ला (बायो) सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्र को शुभकामनाएं दी हैं।







