Home उत्तर प्रदेश अहरौरा नगर में घर-घर जनसंपर्क कर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सरकार...

अहरौरा नगर में घर-घर जनसंपर्क कर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सरकार की उपलब्धियां पहुंचाईं, वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  गुरुवार को मंडल अहरौरा, विधानसभा मड़िहान में पूर्वमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट एवं प्रचार सामग्री वितरित की तथा वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गरीब, किसान, युवा, महिला, व्यापारी एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न स्थानों पर सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र एवं बुकलेट प्रदान कर उनका सम्मान किया। उन्होंने समाज निर्माण एवं जनजागरूकता में उनके योगदान की सराहना की तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान खड़ंजा मोहल्ले में पल्लू राम चौरसिया, सहुआईन गोला में सत्यनारायण गुप्ता, चौक बाजार में जसवंत सिंह एवं पन्ना सिंह तथा चौक बाजार उत्तरी में छेदी गुप्ता एवं अरुण अग्रहरी को अंगवस्त्र एवं बुकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर एवं महामंत्री विनोद सिंह पटेल एवं कृष्णा तिवारी तथा महिला मोर्चा से श्वेता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।