PRATAPGARH NEWS: अपहरण के मुकदमे मे वांछित को गिरफ्तार कर पुलिस ने गायब किशोरी की बरामदगी भी की है। गिरफ्तार वांछित को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के दरोगा राजेन्द्रराम शनिवार की सुबह पुलिसबल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अपहरण के मुकदमे में वांछित डिहवा पूरे सेवकराय निवासी मोहित सरोज पुत्र वीरेन्द्र सरोज को नया पुरवा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक ने बताया कि वांछित द्वारा अपहृत की गयी किशोरी की भी बरामदगी की गयी है। गिरफ्तार किये गये वांछित को जेल भेज दिया गया है।





