FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती धूमधाम से मनाने तथा घर-घर पार्टी का झंडा लगाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे स्थित पटेल स्मार्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी इंजीनियर जितेंद्र पटेल उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर जितेंद्र पटेल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिससे पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ सके और अधिक से अधिक सीटों पर सफलता प्राप्त कर सके। विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल ने कहा कि आगामी 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पार्टी का झंडा लगाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बिंदकी विधानसभा के सह प्रभारी अशोक पटेल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन विस्तार का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सुनील पटेल, शिवलखन, राहुल पटेल, रवि पटेल, सर्वेश कुमार कुशवाहा, साधना देवी पासवान, प्रीति पटेल, प्रीति श्रीवास्तव, रैना देवी, पूजा देवी, सीता, उमराव, लालमन पटेल, अशोक पटेल, बृजेश पटेल, देवेंद्र पटेल, अंकित पटेल, राजू, धर्मेंद्र, रवि, वीरू तथा सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







