Home उत्तर प्रदेश अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर

खिवली मोड़ पर हुआ हादसा, पति-पत्नी सब्जी खरीद कर घर लौट रहे थे
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के खिवली मोड़ के पास सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब अनियंत्रित बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि साइकिल पर बैठी पत्नी बाल बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक राधेश्याम पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी अरुआरी थाना खीरी अपनी पत्नी गीता देवी को साइकिल पर बैठा कर भोगन गांव में सब्जी खरीदने गया हुआ था। जहां से वह साइकिल से ही वापस घर लौट रहा था कि खिवली मोड़ के पास दोपहर करीब 1 बजे के आसपास अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार राधेश्याम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम के जहां तीन दांत टूट गए, वहीं जबड़े मुंह आंख में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पत्नी बाल बाल बच गई। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल राधेश्याम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुरवल  सहनी गांव का रहने वाला है। जो क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में परीक्षा देने जा रहा था। थाना प्रभारी कोरांव सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार को घायल होने की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।