Home उत्तर प्रदेश अतिवृष्टि से हुई क्षति की तत्काल सूचना दें : विधायक रमाशंकर सिंह...

अतिवृष्टि से हुई क्षति की तत्काल सूचना दें : विधायक रमाशंकर सिंह पटेल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) बुधवार को पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विधानसभा मड़िहान क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण यदि किसी के मकान, गौशाला अथवा अन्य किसी संपत्ति को क्षति हुई है,तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित तहसील प्रशासन अथवा विधायक के नंबर पर दें। विधायक ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कराया जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश सरकार के आपदा राहत कोष से पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की क्षति को छिपाएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि समय से राहत एवं सहायता दिलाई जा सके।