KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिव भूषण सिंह ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी अंजू देवी का विवाह आठ वर्ष पहले 21जून 2018 को सहियापुर निवासी अर्जुन सिंह के साथ किया था, सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से बेटी के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आएदिन प्रताणित कर मारपीट करने लगे और घर से भगा दिया, जिसका मुकदमा जिला न्यायालय में चल रहा था, पीड़ित का यह भी आरोप है कि बेटी के ससुरालियों द्वारा सुलह का दबाव बनाने लगे और आत्म हत्या के लिए उकसाने लगे जिससे आजिज अंजू देवी ने 27 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीड़ित सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सहियापुर निवासी अर्जुन सिंह , राम सिंह , हरिपाल सिंह व राजनाथ सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





