Home उत्तर प्रदेश अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: तेज गति से आ रहे डंपर द्वारा अधेड़ को चुटहिल करने को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि तहरीर में पीड़ित ने गांव के दो आरोपियों पर घटना को लेकर शामिल होने की आशंका भी जतायी है। लीलापुर थाने के सिंधौर निवासी सुरेन्द्र सरोज पुत्र मोहनलाल सरोज ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्नीस अगस्त को दिन में ग्यारह बजे उसका पिता मोहन लाल लालगंज कस्बे से घर जा रहा था। इस बीच तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल का अभी भी पड़ोसी जिले के रायबरेली के एम्स में इलाज जारी है। तहरीर में पीडित ने गांव के आरोपी शिवम सरोज पुत्र पंचम लाल तथा विशाल सरोज पुत्र लाल बहादुर के द्वारा पूर्व में दुर्घटना कराए जाने की धमकी का जिक्र भी किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।