Home उत्तर प्रदेश विभिन्न समस्याओं को लेकर खफा हुए वकील, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर खफा हुए वकील, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील परिसर में जलभराव से हो रही कठिनाई को लेकर वकीलों ने गुरूवार को विरोध दर्ज कराया। वहीं समस्या के समाधान न होने से नाराज वकीलों ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के मुददे पर बार काउन्सिल के जारी फरमान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार खान के संयुक्त नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार मिश्र को सौंपा। तहसील परिसर में बारिश के चलते गांठ भर पानी भर आया है। अफसरों ने पम्पिंग सेट से बारिश के पानी को निकलवाने का बंदोबस्त किया। इसके बावजूद हो रही बारिश के कारण परिसर मंे जलजमाव की समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। वहीं बार काउन्सिल द्वारा न्यायिक हवाला देकर वकीलों के हड़ताल को लेकर फरमान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हड़ताल को लेकर जिम्मेदार बार एसोसिएसन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ताओं में इस फरमान को लेकर भी गहरी नाराजगी देखी गयी। नायब तहसीलदार ने नाराज अधिवक्ताओं को समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाकर शान्त कराया। सभा का संचालन महामंत्री शिवरंजन यादव ने किया। इस मौके पर सह मंत्री सचिन पाण्डेय, आय व्यय निरीक्षक संतोष तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, कमलराज सरोज, निर्भय शुक्ल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, प्रशांत पटेल, राजकुमार मिश्र आदि अधिवक्ता रहे।