PRATAPGARH NEWS: लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने को लेकर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के बेवली गांव निवासी गुलाब सरोज पुत्र मथुरा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती आठ जुलाई की सुबह दस बजे आमीशंकरपुर निवासी उसके मौसेरे भाई बृजेश सरोज पुत्र नंदलाल उसकी मां संतोष सरोज को बाइक से लेकर इलाज के लिए लालगंज जा रहे थे। मधुकरपुर लालगंज के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।





